जीवन शक्ति योजना MP : मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाये अपने घरों पर सूती के मास्क बनाकर उसे सरकार को बेच सकेगी ! जिसको मध्यप्रदेश सरकार 11 रुपए प्रति मास्क की दर से खरीदेगी। मंत्रालय में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से Madhya PradeshJivan Shakti Yojana MP को शुरू करते हुए मास्क बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी कुछ महिलाओं से बातचीत भी की।
CM के अनुसार MP Jivan Shakti Yojana के तहत मास्क बनाकर न केवल आप राशि कमाएंगी बल्कि प्रदेशवासियों के लिए पुण्य का कार्य भी करेंगी। मास्क पहनने से लोगों का जीवन बचेगा और मास्क कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकेगा। साथ ही घर बैठी महिलाओ को रोजगार भी मिलेगा | इसके अलावा आप रोजगार योजना भी देंखे |
Jivan Shakti Yojana Madhya Pradesh
जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश
जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों को बीमारी से लड़ने के लिए जागरूक करने के साथ ही अब उनको आर्थिक रूप में मजबूत करने पर अपना फोकस कर रही है। लॉकडाउन में मुख्यमंत्री ने रोजगार को बढ़ावा देने के लिए MP जीवन शक्ति योजना लॉन्च की है। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने महिलाओं के लिए घर बैठे रोजगार (WORK FROM HOME) उपलब्ध कराया है। शहरी क्षेत्र की कोई भी महिला जीवन शक्ति योजना के तहत पैसा कमा सकती है। इसमें महिला मास्क बना कर जीवन शक्ति योजना के माध्यम से सरकार को दे सकेगी ! इसके बदले में महिलाओ को राशि दी जाएगी |
जीवन शक्ति योजना क्या है, महिलाओं को रोजगार कैसे मिलेगा?
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस करके सुचना दी कि प्रदेश की बहनो को रोजगार देने के लिए आज मध्यप्रदेश में यह योजना शुरू होने जा रही है ! इसमें शहरी महिला को सबसे पहले maskupmp की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा ! इसके बाद सरकार द्वारा आदेश मिलने के बाद महिला मास्क बना कर सरकार को प्रदान करें ! और अपनी राशि ग्रहण करें | MP जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश के शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों के रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के उद्देश्य से जीवन शक्ति योजना लागू की गई है।
मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य
इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमी इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर मास्क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर सकती हैं। महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित दर पर जिले स्तर पर क्रय किया जाएगा। क्रय सामग्री के विक्रय हेतु जिले स्तर पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। महिला को प्रतिमास्क 11 रूपये दिए जायेंगे | मास्क सूती कपड़े से बनना है। मास्क बनाने के उपरांत वे अपने नगरीय निकाय में बनाए गए एक नोडल अधिकारी के पास अपने मास्क जमा करा देंगी। मास्क जमा करवाते ही उनको भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान उसी दिन या अगले दिन उनके खाते में उन्हें प्राप्त हो जाएगा।
MP जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता
- महिला के पास मशीन होना चाहिए |
- कपड़े सिलने होना चाहिए ताकि महिला बेहतर मास्क बना सके |
- इस योजना में केवल शहरी महिला ही भाग ले सकती है |
- मास्क सूती कपड़े से बनाना है |
- पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है।
Jivan Shakti Yojana MP के लाभ
- इस लॉकडाउन में महिलाओ को रोजगार मिलेगा |
- महिला आत्मनिर्भर बनेगी |
- शहरी महिला को घर बैठे रोजगार मिलेगा |
- मास्क की राशि उसी दिन या अगले दिन खाते में डाल दी जाएगी |
जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करें
मध्यप्रदेश सरकार की जीवन शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।जीवन शक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक नीचे दी गई है। शहरी क्षेत्रों की महिला उद्यमियों द्वारा अपने आधार नंबर अथवा मोबाइल नंबर द्वारा maskupmp पोर्टल पर पंजीयन किया जायेगा। पंजीयन की प्रक्रिया में बैंक खाता का विवरण दर्ज किया जाना अनिवार्य है। पंजीयन के समय मास्क तैयार करने की मासिक क्षमता की प्रविष्टि की जाएगी। पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं, पोर्टल का यूजर आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा।
- सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है | रजिस्ट्रेशन करने की लिंक निचे दी गयी है |
- रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें एवं समस्त जानकारी भरे |
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें |
- पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात पंजीकृत मोबाइल पर पंजीयन क्रं , पोर्टल का यूजर आई डी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा।
- पंजीयन में कठिनाई आने पर हेल्पलाइन दूरभाष क्रं 0755 – 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 5 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
जीवन शक्ति योजना हेल्पलाइन नंबर / Jivan Shakti Yojana helpline number
पंजीयन में कठिनाई आने पर हेल्पलाइन दूरभाष क्रं 0755 – 2700800 पर प्रात: 9 से सायं 5 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।
Jivan Shakti Yojana Madhya Pradesh |
|
ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
फ्री सिलाई मशीन योजना | यहां क्लिक करें |