अपने आधार को SBI बैंक खाते से लिंक करें – Link Aadhar To bank Account In Hindi

भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार आपके आधार कार्ड का बैंक खाते से जुड़ा होना जरुरी है | इस पोस्ट में आपको आधार कार्ड को SBI बैंक खाते से जोड़ने की ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की प्रोसेस के बारे में बताया गया है | सरकारी नियमो के अनुसार आधार कार्ड को अपने SBI बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य है | अगर आप अपने खाते से कोई ऑनलाइन लेनदेन करते है तो आपको अपने खाते से आधार कार्ड को लिंक करना बहुत जरुरी है | आधार को अपने बैंक खाते से कैसे जोड़े तथा इसके लाभ क्या क्या है इस लेख में में बताया गया है |

आधार कार्ड को एसबीआई खाते से लिंक करने के विभिन्न तरीके

अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की जानकारी हिंदी में |

अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने की जानकारी हिंदी में |

सरकारी नियमो के अनुसार यह आवश्यक है कि जिनका बैंक में खाता है वो अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करें | यह आपके खाते में राशि की सुरक्षा बढ़ाता है साथ ही यह आपकी पहचान भी आसानी से कर सकते है | अगर आप अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते है तो आपका बैंक खाता निष्क्रिय कर दिया जायेगा | अपने बैंक खाते को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए जितनी जल्दी हो सकते आप अपने आधार को बैंक खाते से लिंक कर दें Link Aadhar t Bank Account की कुछ तरीके बताये गए है आइये जानते है |

  1. SBI नेट बैंकिंग के माध्यम से
  2. SBI ATM के माध्यम से
  3. बैंक में जा कर

आधार को SBI Net Banking के माध्यम से खाते से लिंक कैसे करें ?

एसबीआई नेट बैंकिंग का उपयोग करके आपने आधार बैंक खाते से जोड़ सकते है | यह आप अपने खुद के मोबाइल या लैपटॉप से भी कर सकते है | साथ ही आप सायबर कैफे पर जा कर भी कर सकते है | इसके लिए आपको User Name तथा पासवर्ड की जरुरत होगी | साथ ही बैंक में आपका खाता पंजीकृत मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए | जब आप अपना आधार कार्ड बैंक खाते से जोड़ते है तो मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) भेजा जाता है | ध्यान रहे अपना अपना नेट बैंकिंग यूजर नाम तथा पासवर्ड किसी को न बताये |

  • सबसे पहले आप SBI की ऑफिसियल वेबसाइट onlinesbi.com पर जाये |
  • अपना यूजर नाम तथा पासवर्ड से लॉगिन करे |
  • ऊपर आपको मेनू दिखेगी उसमे E-Services पर क्लिक करें |
  • लिंक आधार पर क्लिक करें |
  • अपना 12 नंबर का आधार नंबर नंबर दर्ज करके सबमिट कर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात् अपना प्रोफाइल पासवर्ड डाले |
  • अब आपका आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ चूका है |

डेली करेंट अफेयर्स 26 अक्टूबर 2019

SBI ATM पर जा कर अपने बैंक खाते को लिंक कैसे करें ?

अगर आपके खाते में ऑनलाइन नेट बैंकिंग नहीं है तो आप नजदीकी ATM से भी आधार कार्ड से बैंक खाते को लिंक कर सकते है | यह सबसे सरल तरीका है | इसके लिए आपको आधार कार्ड नंबर , डेबिट कार्ड तथा पिन की आवश्यकता होगी | Link aadhar to bank account  के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें |

  • अपने नजदीगी ATM पर जाये |
  • अपना डेबिट कार्ड स्वाइप करें तथा पिन डाले |
  • Menu में सेवा रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें |
  • यहां आप आधार पंजीकरण चुने |
  • अपना खाता प्रकार चुने तथा आधार कार्ड नंबर दर्ज करें |
  • एक बार और अपना आधार नंबर दर्ज करें |
  •  आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया सफल हो जाने पर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जायेगा |

अपनी SBI ब्रांच विजिट करके आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करें |

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं जाते है तो आपको चिंतित होने की जरुरत नहीं है | आप अपनी एसबीआई बैंक ब्रांच में जा कर अपना आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक कर  सकते है | आप ऑफलाइन तरीके से आधार कार्ड को SBI बैंक खाते से जोड़ सकते है | आप अपनी बैंक ब्रांच में बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की फोटोकॉपी बैंक में जमा कर दे | इस प्रक्रिया के के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें |

  • निकटतम SBI बैंक में जाये |
  • अपने साथ अपनी बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ ले जाये |
  • आपको वह एक फॉर्म भरना होगा | जिसमे नाम, बैंक खाता क्रमांक आदि जानकारी भरना होता है |
  • बैंक अधिकारी आपके खाते को सत्यापित करके आपके आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कर देंखे |
  • इसकी सुचना आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी मिल जाएगी |
  • नोट :- यह सबसे सरल प्रक्रिया है |

MP रोजगार समाचार मध्यप्रदेश

आधार कार्ड को खाते से जोड़ने के क्या फ़ायदे है ?

अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के बहुत से फायदा है | कुछ फायदे आपको निचे लिस्ट में बता रहे है |

  • आधार कार्ड से लिंक होने के बाद आपका खाता बहुत ही सुरक्षित है | यह आपके खाते कीसुरक्षा का प्रमाणपत्र तथा आपका विशिष्ट प्रमाणपत्र है |
  • आपके खाते से लेनदेन सुलभ है | आपके खाते से कोई फर्जी तरीके से कोई पैसा नहीं निकाल सकते है |
  • 50,000 या उससे अधिक के लेनदेन के लिए आके आधे से आधार का जुड़ा होना आवश्यक है |
  • जब आपका खाता ,आधार कार्ड से लंक हो जाता है तो आप सरकारी सब्सिडी का फायदा उठा सकते है |

अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो क्या होगा ?

  • आपका खाता कुछ दिनों में निष्क्रिय कर दिया जायेगा |
  • आप एक दिन में 50,000 से अधिक का लेनदेन नहीं कर सकते है ||
  • अधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए जल्द से जल्द अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक करें |

 

लेखक

Rishabh Singh

नमस्ते! मैं Rishabh Singh हूं। मैं आपको यहां रोजगार सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराता हु । यदि आप रेलवे, बैंक, एसएससी, व्यापम, आईबीपीएस या किसी नौकरी से संबंधित कोई खबर देना चाहते हैं, तो कृपया rishabh.newgovtvacancy@gmail.com पर लिखें। कृपया अपने ईमेल में अपने पूर्ण नाम, शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख करें।