नई दिल्ली | जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को ख़त्म करने के बाद तथा लद्दाख के अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद, भारत सरकार द्वारा नया नक्शा जारी किया गया ! भारत के नए नक़्शे को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बयान जारी किया है ! पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा है ! कि पाकिस्तान गिलगिट-बाल्टिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर के अन्य हिस्सों को भारतीय अधिकार क्षेत्र में दिखाने वाले जम्मू-कश्मीर के नए राजनितिक नक़्शे को खारिज़ करता है |
जम्मू – कश्मीर के नए नक़्शे से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
05 अगस्त 2019, भारतीय इतिहास की वो तारीख है ! जब जम्मू कश्मीर को ले कर दो बड़े फैसले हुए ! पहले फैसला ये है कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के कुछ हिस्सों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है ! दूसरे फैसले में जम्मू – कश्मीर तथा लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिए गए ! 31 अक्टूबर 2019 को यह फैसला लागु कर दिया गया ! दोनों केंद्रशासित प्रदेश राज्य बनने के बाद जम्मूकश्मीर के लिए गिरीश चंद्र मुर्मू और लद्दाख के लिए आर. के. माथुर राजयपाल के रूप में मनोनीत किये गए |
जारी नक़्शे में क्या क्या हुआ है बदलाव, आपको पता चला ?
- भारत के नए नक़्शे में जम्मू कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य के विभाजन को दर्शाया गया है ! लद्दाख में लेह और कारगिल दो जिले शामिल है ! जबकि केंद्रशासित राज्य जम्मू कश्मीर में 20 जिले शामिल किये गए है !
- सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, कारगिल के वर्तमान क्षेत्र को छोड़कर जिले के कुछ क्षेत्रो गिलगिट, जनजातीय क्षेत्र, लेह तथा लद्दाख को शामिल किया गया है |
- रविवार को पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार द्वारा 2 नवंबर 2019 को जारी किया गया मानचित्र क़ानूनी रूप से अमान्य, अवैध तथा गलत मानचित्र है ! और सयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का उल्लंघन है |
- पाकिस्तान इन राजनितिक मानचित्रो को ख़ारिज करता है जो सयुक्त राज्य के मानचित्र से मेल नहीं खाते है |
Read also – हम 5G की बात ही कर रहे, चीन ने विकसित कर दिया 5G शहर
जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद भारत सरकार ने 2 नवंबर को भारत देश का न्यू मानचित्र जारी किया है ! जारी नक़्शे में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश दर्शाये गए है ! सर्वे जनरल ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी मानचित्र
केंद्रशासित जम्मू कश्मीर और लद्दाख का नया नक्शा
भारत सरकार द्वारा जारी नक़्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भी भारत बताया गया है ! केंद्रशासित राज्य जम्मू कश्मीर में 20 जिले शामिल किये गए है ! जिसमे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के तीन जिले मुजफ्फराबाद, पांच और मीरपुर शामिल है |
बता दे कि भारत सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया था ! मोदी सरकार ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया ! तथा जम्मू कश्मीर को दिल्ली की तर्ज पर बना दिया गया ! जहा अलग विधान सभा होगी बता दे कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू मनोनीत किये गए है |