Sukanya Samriddhi Account : 5 साल की बेटी को एक मुश्त मिलेंगे 25 लाख रुपए : हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी को अच्छी पढ़ाई, बेहतर करियर और सुरक्षित भविष्य मिले। लेकिन कॉलेज की बढ़ती फीस, कोचिंग खर्च और शादी की तैयारियों के बीच यह सपना कई बार मुश्किल लगता है। इसी चिंता को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) की शुरुआत की थी। यह योजना खासकर बेटियों के लिए बनाई गई है और इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है ।
5 साल की बेटी को Sukanya Samriddhi Account में 25 लाख रुपए
केंद्र सरकार की इस सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अभिभावक अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) खुलवा कर निवेश शुरू कर सकते है। SSY में आपको मोटे ब्याज के साथ – साथ टैक्स बचत का दोहरा लाभ भी मिलता है यानी इसमें निवेश और मैच्योरिटी दोनों ही टैक्स-फ्री हैं ।
बेटियों के लिए Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) के तहत 10 साल तक की बच्चियों के नाम पर किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खाता खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाते ( Sukanya Samriddhi Account ) में फिलहाल 8% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो हर साल कंपाउंड होकर बढ़ता है। खाता 21 साल तक चलता है, लेकिन निवेशक को सिर्फ 15 साल तक ही पैसे जमा करने होते हैं।
5 साल की बेटी को Sukanya Samriddhi Account में एक मुश्त मिलेंगे 25 लाख रुपए
बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुरू की गयी इस SSY योजना में बेटी के माता – पिता बेटी के जन्म के समय से ही निवेश शुरू कर सकते है। उदाहरण के लिए मान लीजिए कोई अभी भावक अपनी 5 वर्षीय बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) खुलवाते है। और हर महीने 4550 रुपए जमा करते है तो बेटी को मैच्योरिटी पर एक मुश्त 25 लाख रुपए की राशि मिलेगी।
देखे पूरी गणना –
बेटी की उम्र – 5 वर्ष
हर महीने निवेश – 4550 रुपए यानी 54500 रुपए प्रति वर्ष
21 साल में कुल निवेश – 8,17,500 रुपए
मिलने वाला कुल ब्याज – 16,99,520 रुपए
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि – 8,17,500 रुपए + 16,99,520 रुपए = 25,17,020 रुपए
यानी यदि कोई अभीभावक 2025 में अपनी 5 वर्षीय बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता ( Sukanya Samriddhi Account ) खोलकर हर महीने 4550 रुपए के निवेश शुरू करते है तो खाते की मैच्योरिटी पर बेटी को एक मुश्त 25,17,020 रुपए की राशि मिलेगी।
क्यों है यह SSY योजना खास
- सरकार की गारंटी होने के कारण यह पूरी तरह सुरक्षित है।
- बाकी योजनाओं की तुलना में इसमें ब्याज दर अधिक है।
- SSY निवेश और मैच्योरिटी दोनों ही टैक्स-फ्री हैं।
- बेटियों के लिए लंबी अवधि का भरोसेमंद फंड तैयार होता है।
अधिकतम 2 बेटियों के लिए खोल सकते है Sukanya Samriddhi Account
इस सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में निवेश करने की कोई मासिक बाध्यता नहीं है। आप चाहे तो महीने में कई बार पैसे जमा कर सकते हैं या फिर 6 महीने में एक बार भी निवेश कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि सालाना न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक की रकम इसमें जमा की जा सकती है। इसके अलावा, एक परिवार से अधिकतम दो बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाते ( Sukanya Samriddhi Account ) खोले जा सकते हैं।
ITR Filing Deadline Extended : गुड न्यूज़, आईटीआर की डेडलाइन बढ़ी, अब इस तारीख़ तक भर सकते है टैक्स
DA Hike Update : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, दिवाली से पहले इतना बढ़ेगा DA










