दशहरे से पहले 8 करोड़ EPFO सदस्यों को मिलेगा तोहफ़ा : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation ) जल्द ही 8 करोड़ सदस्यों को एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ देने वाली है। वर्तमान में PF खाता धारकों को पीएफ़ के पैसे निकालनें के लिए लम्बे प्रोसेस और डॉक्यूमेंटेशन की ज़रूरत होती है। लेकिन अब EPFO 3.0 के आने के बाद ईपीएफ़ओ सदस्य UPI और एटीएम से अपने PF के पैसे निकाल पाएँगे।
दशहरे से पहले 8 करोड़ EPFO सदस्यों को मिलेगा तोहफ़ा
नए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation ) 3.0 के आने के बाद सदस्यों को PF निकालनें के लिए ना किसी प्रकार का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।और ना ही किसी प्रकार के डॉक्यूमेंटेशन जमा करने होगे । बस नज़दीकी एटीएम गए और ईपीएफ में जमा पैसा निकाल सकेंगे । अब बहुत जल्द ही 8 करोड़ PF खाता धारकों के लिए EPFO 3.0 नाम से तैयार नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च होने वाला है ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation ) जून महीने में ही इसे लाँच करने वाला था। तकनीकी कारणों और टेस्टिंग की वजह से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च में देरी हुई हो रही है। लेकिन अब मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इस पर चर्चा करके जल्द ही इसे लाँच किया जाएगा।
अभी ऐसे होता है EPFO PF निकासी
वर्तमान समय में PF से निकासी की प्रक्रिया थोड़ी जटिल है। अभी तक EPFO सदस्यों को PF निकालनें के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम फॉर्म Form-31, 19, 10C, 10D भरते हैं और बैंक डिटेल्स के साथ डॉक्यूमेंट जमा करना होता है। इसके साथ ही घर खरीदने या मेडिकल जैसी जरूरत के लिए भी ज़रूरी दस्तावेज लगाना अनिवार्य होता है। ऑफलाइन प्रोसेस कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation ) ऑफिस जाकर फॉर्म जमा करना पड़ता है, जिसमें समय लगता है।
दशहरे से पहले 8 करोड़ EPFO सदस्यों को मिलेगा तोहफ़ा
EPFO 3.0 के आने के बाद पीएफ निकासी की प्रक्रिया पहले से कहीं आसान हो जाएगी। नए सिस्टम में PF खातों को सीधे UPI और ATM नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। यानी सदस्य अपने UPI ऐप्स या किसी भी बैंक ATM से तय सीमा तक पैसा निकाल पाएंगे। इसके लिए आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन या सुरक्षित पिन का इस्तेमाल होगा। साथ ही, फंड की सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए कुछ लिमिट्स भी तय की जाएंगी, ताकि सिस्टम पारदर्शी और सुरक्षित बना रहे।
Employees’ Provident Fund Organisation में सिर्फ विदड्रॉल के साथ – साथ आसान होगे ये काम
EPFO 3.0 केवल UPI या ATM से पैसा निकालने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें कई अहम डिजिटल बदलाव भी होंगे। नए सिस्टम में एक यूजर-फ्रेंडली डिजिटल इंटरफेस दिया जाएगा, जहां कर्मचारी अपना PF बैलेंस, मासिक कॉन्ट्रिब्यूशन और क्लेम स्टेटस आसानी से ट्रैक कर पाएंगे।
इतना ही नहीं, अब PF क्लेम करना या पर्सनल डिटेल्स को अपडेट करना भी पूरी तरह ऑनलाइन संभव होगा। यानी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( Employees’ Provident Fund Organisation ) ऑफिस के चक्कर काटने की झंझट खत्म होगी और कर्मचारियों को तेज़ व आसान सेवा मिलेगी।
25 हज़ार की सैलरी पर भी ले सकते है फॉर्च्यूनर, ऐसे करना होगी फ़ाइनेंशियल प्लानिंग
DA Hiked : नवरात्रि से पहले चमकी केंद्रीय कर्मचारियों की क़िस्मत, देखें कितना बढ़ा DA
Gold – Silver Rate 17 September 2025 : आज का सोने – चाँदी का भाव
Pension Fund : केंद्रीय कर्मचारी 30 सितंबर तक निपटा लें Pension का यह काम, अब नही बढ़ेगी डेडलाइन
















