केंद्रीय कर्मचारियों को 3% DA हाइक का तोहफा : दिवाली का त्योहार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए इस बार एक शानदार तोहफा लेकर आ रहा है। जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) 3 फीसदी बढ़कर 58% होने वाला है । DA में इस संशोधन का सीधा असर लाखों लोगों की सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा, जिससे उनकी दिवाली और भी खुशहाल होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों को 3% DA हाइक का तोहफा
आपको बता दें की केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) का रिवीजन करती है । पहला रिवीजन जनवरी-जून और दूसरा जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए होता है। पिछले मार्च में, सरकार ने जनवरी-जून 2025 के लिए DA में 2% की बढ़ोतरी कर इसे 55% कर दिया था। अब जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए 3% की बढ़ोतरी तय है।
DA का सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा ये असर
डीए की गणना बेसिक सैलरी के आधार पर होती है, इसलिए हर कर्मचारी को मिलने वाला DA का फायदा अलग-अलग होगा।
एक उदाहरण से समझते हैं: अगर किसी पेंशनर को 10,000 रुपये की बेसिक पेंशन मिलती है, तो वर्तमान 55% DA के हिसाब से उन्हें 5,500 रुपये का अतिरिक्त भत्ता मिलता है और कुल पेंशन 15,500 रुपये बनती है। महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) बढ़कर 58% होने के बाद, यह भत्ता 5,800 रुपये हो जाएगा और कुल पेंशन 15,800 रुपये मिलेगी। यानी हर महीने 300 रुपये की अतिरिक्त बचत होगी।
वहीं, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो अभी 55% डीए के साथ उसकी कुल सैलरी 31,000 रुपये (सैलरी + 11,000 रुपये DA ) है। डीए 58% होने पर, उसे 11,600 रुपये महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) मिलेगा और कुल सैलरी 31,600 रुपये हो जाएगी। इस तरह उसे हर महीने 600 रुपये का शुद्ध फायदा होगा।
दिवाली पर मिलेगा Dearness Allowance का तोहफा
DA की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए जारी किए जाने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के आधार पर की जाती है। इस इंडेक्स में हुए बदलाव के मुताबिक ही महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में संशोधन किया जाता है।
पिछले कुछ सालों के ट्रेंड के आधार पर, सरकार नवरात्रि के बाद और दिवाली से पहले DA बढ़ोतरी की घोषणा करेगी । इस ऐलान के साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को त्योहार से पहले बढ़ी हुई रकम मिलनी शुरू हो जाएगी । महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी का असर क़रीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर पर देखने को मिलेगा ।
प्राइवेट नौकरी छूटने के बाद PF पर ब्याज मिलेगा या नही? देखें EPFO का ये नियम
Supreme Court Decision on TET : 34 लाख शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट
Gold – Silver Rate 16 Sep 2025 : देखें आज का ताज़ा भाव










