DA Arrear Good News : देशभर के 1 करोड़ से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्श को इसी महीने के अंत तक महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी की गुड न्यूज़ मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी सरकार दशहरे से पहले DA बढ़ोत्तरी ( DA Hike ) को लेकर कुछ बड़ा ऐलान करने वाली है । अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा फ़ायदा 1.2 करोड़ से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।
DA Arrear Good News
आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 फ़ीसदी महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) मिलता है । जानकारों का मानना है की महंगाई को देखते हुए अब केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में 3 या 4 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी कर सकती है । यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में जबरजस्त उछाल देखने को मिलेगा ।
केंद्र सरकार महंगाई के अनुपात को देखते हुए साल में दो बार महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी करती है। DA में पहली बढ़ोत्तरी जनवरी – जून अवधि की लिए की जाती है। जिसकी घोषणा होली के त्योहार से पहले की जाती है । वंही दूसरी बढ़ोत्तरी जुलाई – दिसंबर अवधि के लिए की जाती है। जिसकी घोषणा दिवाली – दशहरे से पहले की जाती है।
इस बार कितना बढ़ेगा Dearness Allowance ?
एक्सपर्ट्स की मानें तो महंगाई को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में 3 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है । जून में जारी CPI-IW आँकड़ों के अनुसार एक्सपर्ट्स ने यह अंदाज़ा लगाया है। इससे पहले जनवरी – जून अवधि के लिए केंद्र सरकार ने DA में 2 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी की थी जिससे कर्मचारियों में ख़ासी नाराज़गी है। ऐसे में DA में कम बढ़ोत्तरी करके सरकार ओर नाराज़ करने का जोखिम नही उठायेगी।
DA Hike से कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है । एक्सपर्ट्स की मानें तो डीए में 3% की बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में जबरजस्त उछाल देखने को मिलने वाला है। उदाहरण से समझे तो यदि किसी कर्मचारी की बेसिक़ सैलरी 50 हज़ार रुपए है, तो 3% DA हाइक के बाद कर्मचारी की सैलरी में 1500 रुपए बढ़ोत्तरी देखें को मिलेगी।
आपको बता दें की कर्मचारियों के महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी का निर्धारण CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) के तय फ़ोर्मूलें के अनुसार होता है। ये CPI-IW आँकड़ा हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किया जाता है ।
मिलेगा 3 महीने का DA Arrear Good News
अगर इसी महीने के अंत तक कर्मचारियों के महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी होती है तो कर्मचारियों को DA हाइक के साथ – साथ तीन महीने का डीए एरियर भी मिलेगा ।
जुलाई – दिसंबर अवधि के लिए डीए बढ़ोत्तरी की घोषणा भलें ही सितंबर – अक्टूबर महीने में की जाए लेकिन इसे 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी । ऐसे में यदि सितंबर में महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) बढ़ोत्तरी की घोषणा की जाती है तो अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ जुलाई – अगस्त – सितंबर महीने का बकाया डीए एरियर ( DA Arrear ) भी मिलेगा।
इन बैंकों में FD पर मिल रहा सबसे ज़्यादा ब्याज, देखें लेटेस्ट ब्याज दर
18 Months DA Arrear को लेकर आया बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले फूटा पटाखा
Gold Rate Today 19 September 2025 : जानें 24k, 22k , 18k सोने का आज का भाव
Silver Rate Today : जानें ज्वेलरी बनाने के लिए कौनसी चाँदी है बेस्ट?











