DA Hike Latest Update : केंद्र सरकार के एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी की गुड न्यूज़ मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए कर्मचारियों के DA में 3% की बढ़ोत्तरी करने वाली है । वर्तमान में कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है ऐसे में 3% बढ़ोत्तरी के बाद यह बढ़कर 58% हो जाएगा।
DA Hike Latest Update
महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में होने वाली इस बढ़ोत्तरी का सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की सैलरी में देखने को मिलेगा । DA में वृद्धि के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन भोगियों की पेंशन बढ़ने वाली है।
कर्मचारियों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार हर साल महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में 2 बार बार बढ़ोत्तरी करती है। पहली बढ़ोत्तरी जनवरी-जून छःमाही के लिए की जाती है जो 1 जनवरी से लागू होती है। वंही दूसरी बढ़ोत्तरी जुलाई-दिसंबर छःमाही के लिए की जाती है जो 1 जुलाई से लागू होती है ।
बतातें चलें कि केंद्र सरकार ने मार्च 2025 में महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में पहली बढ़ोत्तरी जनवरी-जून छःमाही के लिए की थी । इस पीरियड के लिए कर्मचारियों के DA को 2% बढ़ाया था। जिससे यह 53% से 55% पर पहुंचा। अब बारी है जुलाई-दिसंबर 2025 पीरियड की जिसमें 3% हाइक हो सकती है।
Dearness Allowance हाइक से इतनी बढ़ेगी पेंशन
सरकार द्वारा महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में की गयी बढ़ोत्तरी का असर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन भोगियों की पेंशन के अनुसार होता है । उदाहरण के लिए माना किसी पेंशनर की बेसिक़ पेंशन 15,000 रुपए है। ऐसे में वर्तमान में 55% DA के अनुसार उन्हें 8,250 रुपए महंगाई राहत मिलती होगी। यानी हर महीने कुल 23,250 रुपए पेंशन मिलती होगी ।
लेकिन अब महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में 3% बढ़ोत्तरी होने के बाद हर महीने 58% डीए के अनुसार 8,700 रुपए महंगाई राहत मिलेगी। यानी हर महीने अब कुल 23,700 रुपए पेंशन मिलेगी । अर्थात् पेंशन भोगिय को हर महीने 450 रुपये का फायदा होगा ।
40 हज़ार सैलरी पर इतना बढ़ेगा DA
माना किसी कर्मचारी की बेसिक़ सैलरी 40 हज़ार रुपए है। मौजूदा 55% महंगाई भत्ता के अनुसार हर महीने 22,000 रुपए DA मिलता है। यानी हर महीने कुल 62,000 रुपए सैलरी मिलती है।
अब DA में 3% बढ़ोत्तरी होने के बाद कुल DA 58% हो जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को हर महीने 58% DA के हिसाब से 23,200 रुपए मिलेंगे। यानी महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) बढ़ोत्तरी के बाद कर्मचारी को हर महीने 63,200 रुपए सैलरी मिलेगी। अर्थात् 40,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को हर महीने 1,200 रुपये का फायदा होगा ।
DA Hike Latest Update : ऐसे तय होता है आपका DA
महंगाई भत्ते (DA) की गणना का एक तय फॉर्मूला होता है, जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW – Consumer Price Index for Industrial Workers) पर आधारित है। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती है, उसके अनुसार महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) का प्रतिशत तय किया जाता है ताकि कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिल सके।
दिवाली से पहले मिलेगा 3% Dearness Allowance का तोहफ़ा
सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न पर नजर डालें तो डीए बढ़ोतरी की घोषणा नवरात्रि के बाद और दिवाली से पहले की जाती है। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि त्योहार से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) हाइक का तोहफा मिल सकता है।
प्राइवेट नौकरी छूटने के बाद PF पर ब्याज मिलेगा या नही? देखें EPFO का ये नियम
Supreme Court Decision on TET : 34 लाख शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट










