DA Hike Update : देश भर के 1 करोड़ से ज़्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ मिल सकती है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार अपने सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते ( Dearness Allowance ) और DR में बढ़ोत्तरी की घोषणा करने वाली है। ऐसे में यदि आप भी केंद्रीय कर्मचारी है तो इस दिवाली आपके खातें में भी DA की एक मुश्त बड़ी रक़म आने वाली है।
DA Hike Update
मोदी सरकार साल की दूसरी छःमाही यानी जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए महंगाई भत्ते ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी करने का विचार कर रही है। कर्मचारियों की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा साल में दो बार DA में बढ़ोत्तरी की जाती है । यह बढ़ोत्तरी अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू के आँकडें, महंगाई दर और एक निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर तय की जाती है ।
वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) 55 फ़ीसदी है । पिछली छःमाही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 2% की बढ़ोत्तरी की थी, जिससे यह बढ़कर 55 फ़ीसदी हो गया । महंगाई भत्ता में इतनी कम बढ़ोत्तरी होने के कारण पिछली छःमाही में कर्मचारियों के हाथ निराशा ही लगी थी।
इस दिवाली इतना बढ़ेगा कर्मचारियों का Dearness Allowance
अभी हाल ही श्रम ब्यूरों ने जून 2025 का औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया है जो अब 1 अंक बढ़कर 145 हो गया है। वहीं, जुलाई 2024 से जून 2025 तक के 12 महीनों का औसत इंडेक्स 143.6 रहा है ।
अब एक्स्पर्ट इन आकड़ों के आधार पर अनुमान लगा रहे है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में 3% की बढ़ोत्तरी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफ़ा होगा।
कुल 58% हो जाएगा कर्मचारियों का DA Hike Update
वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 55 फ़ीसदी महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) मिल रहा है। ऐसे में यदि सरकार इस छःमाही महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोत्तरी की घोषणा करती है तो कर्मचारियों का कुल DA 58% हो जाएगा ।
3% Dearness Allowance बढ़ने पर इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
उदाहरण के लिए मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक़ सैलरी 30,000 रुपये है । ऐसे में वर्तमान में कर्मचारी को 55% DA के अनुसार हर महीने 16,500 रुपये महंगाई भत्ता मिलता है। यदि अब केंद्र सरकार DA को 55% से बढ़ाकर 58% कर देती है तो उसी कर्मचारी को हर महीने 17,400 रुपये मिलेंगे।
यानी कर्मचारी को हर महीने 900 रुपये अतिरिक्त और सालाना करीब 10,800 रुपये का फायदा होगा । इसी तरह, जिन केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, उन्हें महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी के बाद हर महीने 1,500 रुपये ज्यादा मिलेंगे ।
मिलेगा 3 महीने का DA Arrear
केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA) में साल में दो बार बढ़ोतरी करती है । एक बार जनवरी-जून छःमाही के लिए और दूसरी बार जुलाई-दिसंबर छःमाही के लिए । हालाँकि महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में पहली बढ़ोत्तरी की घोषणा आमतौर पर होली से पहले की जाती है। वंही दूसरी बढ़ोतरी की घोषणा दिवाली से पहले की जाती है।
ऐसे में इस बार दिवाली 20-21 अक्टूबर को आ रही है, इसलिए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों के DA में 3% बढ़ोत्तरी का एलान कर सकती है ।
DA बढ़ोतरी जुलाई से लागू होती है, लेकिन ऐलान आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर में होता है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से लेकर सितंबर तक का DA एरियर भी मिलेगा । महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोत्तरी की घोषणा के बाद कर्मचरियो को अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ – साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के बकाया डीए एरियर ( DA Arrear ) का पैसा भी एक मुस्त मिलेगा ।
EPFO Update : PF खाता धारकों को घर बैठे मिलती है ये ख़ास सुविधा, 90% को नही है जानकारी
RRB NTPC UG 2025 में ऐसे रेज करें ऑब्जेक्शन, इतना लगेगा चार्ज










