4% बढ़ सकता है DA – त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार देश के करोड़ों लोगों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है ! 7वें वेतन आयोग के तहत सरकार जल्द ही पेंशनर्स और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) और महंगाई राहत ( DR ) से जुड़ा एक बड़ा एलान कर सकती है !
4% बढ़ सकता है DA
हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि इसकी घोषणा अक्टूबर में की जा सकती है ! कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है !
बढ़कर कितना हो सकता है Dearness Allowance , 4% बढ़ सकता है DA
इससे महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) मौजूदा 55 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी हो सकता है ! हालांकि, अंतिम फैसला सरकार की ओर से किया जाएगा और कैबिनेट की मंजूरी के अधीन होगा ( DA Hike ) !
क्या हैं Dearness Allowance और डीआर
मालूम हो कि देश में बढ़ रही महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) दिया जाता है ! महंगाई भत्ता बढ़ने से देश के लाखों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाती है ! यह उनकी बेसिक सैलरी का एक हिस्सा होता है ! अगर देश में महंगाई बढ़ती है तो सरकार भी डीए में बढ़ोतरी ( DA Hike ) करती है ! महंगाई राहत ( DR ) केंद्र सरकार की ओर से पेंशनर्स को दिया जाने वाला लाभ है !
सरकार क्यों और कब करती है DA/DR में बदलाव
बढ़ती महंगाई की वजह से सरकार नियमित रूप से हर छह महीने में महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) और डीआर की दर में बदलाव करती है !
Dearness Allowance से कितनी बढ़ेगी सैलरी
मान लीजिए कि अभी किसी कै बेसिक सैलरी 18,000 रुपए प्रति महीना है तो 52 फीसदी DA के हिसाब ( DA Hike ) से उसे हर महीने डीए के तौर पर 9900 रुपए मिल रहे हैं ! अगर डीए बढ़कर 59 फीसदी हो जाता है तो इसकी रकम 10620 रुपए हो जाएगी ! यानी महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) बढ़ने के बाद सैलरी में 720 रुपए का इजाफा होगा !
मोदी सरकार की इस स्कीम में हर दिन जमा करें 7 रुपए और पाएँ हर महीने 5 हज़ार रुपए पेंशन, देखें डिटेल
EPFO में ग्राहकों को फ़्री मिलता है 7 लाख का बीमा, जानें कब और कैसे मिलेगा इसका लाभ










