Post Office RD Scheme मैं ₹500 से ₹10000 तक हर महीने निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन : अगर आप भी अपनी छोटी-छोटी बचत को हर महीने निवेश करने का प्लान बना रहे हैं ! और इस निवेश को ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां पर आपका पैसा सुरक्षित और गारंटी के साथ रिटर्न मिले ! तो आप सभी के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम सबसे शानदार ऑप्शन होती हैं ! इसी में से एक स्कीम है जिसे पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के नाम से जाना जाता है !
Post Office RD Scheme मैं ₹500 से ₹10000 तक हर महीने निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में आप हर महीने निवेश कर सकते हैं यह योजना उन लोगों के लिए बहुत ही खास होती है ! जो अपनी छोटी बचत को हर महीने निवेश करना चाहते हैं और कुछ ही समय में बड़ा फंड प्राप्त करना चाहते हैं ! आज हम आप सभी को पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने ₹500 से लेकर ₹10000 तक के निवेश पर कितना रिटर्न प्राप्त होता है ! इस बारे में पूरा कैलकुलेशन बताने जा रहे हैं !
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम – Post Office RD Scheme
जैसा कि आप सभी जानते हैं पोस्ट ऑफिस के द्वारा कई प्रकार की स्मॉल सेविंग स्कीम्स चलाई जा रही है ! जिसमें से एक है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम इस स्कीम में आप हर महीने एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं ! यह एक प्रकार की बचत योजना होती है जिसमें आप 5 साल तक निवेश कर सकते हैं !
वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम पर 6.7% सालाना की ब्याज दर दी जा रही है ! जो कि हर तिमाही पर कंपाउंड होती रहती है इसका मतलब है कि जो ब्याज आपको मिलता है उसे पर भी आपको ब्याज मिलता है ! इस प्रकार आप पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में छोटी बचत से बड़ा फंड ले सकते हैं !
₹500 से ₹10000 तक जमा पर रिटर्न – India Post Recurring Deposit Scheme
अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने ₹500 से लेकर ₹10000 तक निवेश करने का प्लान बना रहा है ! तो उसे यह पता होना चाहिए की 5 साल बाद कितना फंड प्राप्त होगा तो चलिए आप सभी को कैलकुलेशन के बारे में बताते हैं !
₹500 हर महीने निवेश करने पर 5 साल में कुल ₹30000 का निवेश होता है ! इस निवेश किए गए पैसे पर 6.7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता है ! जो की 5 साल में 4912 रुपए का होता है और पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की मैच्योरिटी पर कुल राशि 34912 रुपए मिलती है ! इसी प्रकार अगर ₹1000 महीना निवेश किया जाता है तो 5 साल में ₹60000 का निवेश होता है ! जिसमें 9824 का ब्याज मिलता है और स्कीम की मैच्योरिटी पर 69824 का फंड मिलता है !
Post Office Recurring Deposit Scheme
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में ₹2000 हर महीने निवेश करने पर 5 साल में 120000 रुपए का निवेश होता है ! इस निवेश किए गए पैसे पर 19648 का ब्याज मिलता है और स्कीम की मैच्योरिटी पर ₹139648 का फंड मिलता है ! इसी प्रकार अगर आप ₹5000 महीना निवेश करते हैं तो आपको ₹300000 का निवेश पांच साल में करना होता है ! जिसमें आपको स्कीम की मैच्योरिटीपर कुल राशि 349120 की मिलती है !
लेकिन अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में ₹10000 महीना निवेश करता है ! तो 5 साल में उसका निवेश ₹6 लाख रुपए का होता है इस निवेश किए गए पैसे पर 6.7% के हिसाब से ब्याज मिलता है ! जो की 98240 का ब्याज 5 साल में बनता है इस हिसाब से ब्याज और निवेश के पैसे को मिलाकर पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की मैच्योरिटी पर 6 लाख 98240 का फंड मिलता है !
कौन कर सकता है निवेश – Post Office Recurring Deposit Scheme
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम उन लोगों के लिए बहुत ही खास है जो लोग हर महीने अपनी छोटी बचत को किसी गारंटी वाली स्कीम में निवेश करना चाहते हैं ! और चाहते हैं की छोटी-छोटी बचत से स्कीम की मैच्योरिटी पर एक बड़ा फंड मिले ! पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में आप ₹100 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं !
और अधिकतम आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं ! अगर कोई व्यक्ति स्कीम की मैच्योरिटी के पहले स्कीम से पैसे निकालना चाहता है तो वह 3 साल बाद स्क्रीम को बंद करके पैसा निकाल सकता है ! इसके अलावा पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तहत वह लोन भी प्राप्त कर सकता है !
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेगी 95 km की रेंज, घर लाइन सिर्फ ₹2600 मासिक किस्त पर










