Post Office RD Scheme में 3200 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन : अगर आप भी अपने पैसों को गारंटी और सुरक्षित जगह पर निवेश करने का प्लान बना रहे हैं ! तो आप सभी के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम सबसे शानदार विकल्प साबित होती है ! क्योंकि पोस्ट ऑफिस में निवेश किया गया पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित और गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है ! पोस्ट ऑफिस में चलाई जा रही स्मॉल सेविंग स्कीम सरकार के द्वारा चलाई जाती है !
Post Office RD Scheme में 3200 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन
इसलिए इसमें गारंटी के साथ पैसा मिलता है ऐसी ही एक स्कीम है जिसे पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के नाम से जाना जाता है ! पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में कोई भी व्यक्ति बड़ी ही आसानी से निवेश कर सकता है !
साथ ही इस स्कीम में हर महीने छोटी-छोटी बचत को निवेश किया जा सकता है ! चलिए आप सभी को बताते हैं कि पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 3200 रुपए हर महीने निवेश करने पर कितना रिटर्न प्राप्त होता है !
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम – Post Office RD Scheme
इंडिया पोस्ट रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में कोई भी व्यक्ति खाता खुलवाकर निवेश करना शुरू कर सकता है ! इस स्कीम में खाता 5 साल के लिए खुलवाया जा सकता है और इसमें हर महीने निवेश किया जाता है ! स्कीम में कम से कम ₹100 और अधिकतम आप जितना चाहे उतना हर महीने निवेश कर सकते हैं !
वर्तमान समय में स्कीम की ब्याज दर 6.7% सालाना के हिसाब से मिल रही है ! पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक खाता खुलवा सकता है ! साथ ही इस स्कीम में सिंगल और जॉइंट दोनों प्रकार के खाते खुलवाए जा सकते हैं ! इसी के साथ ही 10 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चे का भी खाता खुलवाया जा सकता है !
खाता खुलवाने की प्रक्रिया – RD Account
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा ! वहां जाकर आपको आरडी खाता खुलवाने के लिए फॉर्म भरना होगा इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज के दो फोटो फार्म के साथ देना होता है !
अगर आप पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में नाबालिक बच्चे का खाता खुलवा रहे हैं ! तो आपको बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र और अभिभावक के दस्तावेज देने होते हैं ! फॉर्म भरने के तुरंत बाद ही पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में खाता खुल जाता है ! इसके बाद आप जितना पैसा हर महीने निवेश करना चाहते हैं उतना पैसा जमा कर सकते हैं !
स्कीम के फायदे – India Post RD Account
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में कई प्रकार के फायदे ग्राहकों को मिलते हैं ! सबसे पहले स्कीम में टीडीएस नहीं कटता है और इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80c के तहत टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है ! दूसरा अगर आप समय से किस्त नहीं भरते हैं तो आपको ₹100 पर ₹1 अतिरिक्त चार्ज लगता है !
इसके बाद आप खाता खुलवाने के 1 साल बाद खाते को बंद भी करवा सकते हैं ! अगर आप एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में खाता ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया भी बड़ी आसानी से की जा सकती है !
ऐसे मिलेगा फायदा – Post Office Recurring Deposit Scheme
मान लीजिए की कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 5 साल के लिए खाता खुलवाता है ! और हर महीने वह ₹3200 का निवेश करता है तो 5 साल में उसका कुल निवेश एक लाख 92000 होता है ! इस निवेश किए गए पैसे पर 6.7% की सालाना ब्याज दर दी जाती है !
इसके हिसाब से 36370 का ब्याज बनता है ! पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम की मैच्योरिटी पर निवेश किया गया पैसा और ब्याज का पैसा मिलाकर कुल राशि 2,28,370 रुपए होती है ! यह कैलकुलेशन आपको वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से बताई गई है !
अगर भविष्य में पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की ब्याज दर में बदलाव होता है तो उसे हिसाब से आपको पैसा मिलता है ! लेकिन अगर कोई व्यक्ति जिस ब्याज दर के चलते निवेश करना शुरू करता है तो उसे उसी ब्याज दर के हिसाब से स्कीम की मैच्योरिटी तक पैसा मिलता है !
ग्राहकों की पहली पसंद बनी Honda X-ADV 750 Scooter , मिलेगा 27.77 kmpl का माइलेज










