इस सरकारी स्कीम में हर महीने मिलेगी ₹20500 की पेंशन, बुढ़ापा होगा टेंशन फ्री, देखें स्कीम के लाभ : जब किसी सरकारी व्यक्ति का रिटायरमेंट होता है तो उसके बाद उसकी हर महीने की सैलरी आना बंद हो जाती है ! तब उसे यह चिंता सताती है कि घर के खर्चों का गुजारा कैसे होगा ! ऐसे में अगर आप अपने या अपने माता-पिता के बुढ़ापे को सुरक्षित रखना चाहते हैं ! तो आप सभी के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से शानदार विकल्प साबित हो सकती है !
इस सरकारी स्कीम में हर महीने मिलेगी ₹20500 की पेंशन, बुढ़ापा होगा टेंशन फ्री, देखें स्कीम के लाभ
इस सरकारी स्कीम को खास तौर से सीनियर सिटीजन के लिए डिजाइन किया गया है ! जो भी सीनियर सिटीजन पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करता है तो उसका पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहता है ! इसके साथ ही ब्याज दर भी फिक्स डिपाजिट से अधिक मिलती है !
अगर आप भी पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं ! तो चलिए आप सभी को इस सरकारी स्कीम के बारे में और अधिक जानकारी विस्तार से बताते हैं !
सुरक्षित निवेश – Post Office Senior Citizen Savings Scheme
बहुत से लोग रिटायरमेंट पर मिले पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां पर उन्हें अधिक ब्याज मिले और निवेश भी सुरक्षित रहे ! पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम इन सभी मामलों में पूर्ण रूप से सहायता करती है ! क्योंकि इस स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है !
जिससे आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या प्राइवेट या सरकारी बैंक में खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं ! अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम के तहत निवेश करता है तो उसका पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित और गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है !
स्कीम की ब्याज दर – Post Office
अगर वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करते हैं तो उन्हें अधिक ब्याज दर नहीं मिलती है ! लेकिन सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने पर अधिक ब्याज दर मिलती है ! इस सरकारी स्कीम में 8.2% की ब्याज दर दी जाती है !
जब कोई सीनियर सिटीजन किसी ब्याज दर के साथ 5 साल के लिए इस स्कीम में निवेश करता है ! तो वह ब्याज दर 5 साल के लिए लॉक हो जाती है ! लेकिन अगर भविष्य में ब्याज देने कम होती है तो भी आपको 5 साल तक उसी ब्याज दर पर ब्याज मिलता है ! जिस ब्याज दर पर आप निवेश करते हैं !
हर महीने मिलेगा पैसा – SCSS
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं ! तो वह हर महीने आसानी से इस स्कीम से पैसे प्राप्त कर सकते हैं ! इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दर का पैसा खाते में जमा किया जाता है जो की 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को होता है ! इस ब्याज दर को खाता धारक निकल सकता है !
ऐसे मिलेंगे ₹20500 – India Post
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में वरिष्ठ नागरिक अधिकतम 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं ! 8.2 प्रतिशत के हिसाब से सालाना 246000 का ब्याज मिलता है और इस स्कीम के तहत ब्याज तिमाही के आधार पर मिलता है ! अब अगर हम इस ब्याज को 3 महीने के हिसाब में बाटे तो 61500 3 महीने का होता है ! और इस ब्याज को हर महीने के हिसाब में बांटा जाए तो 20500 होता है !
टैक्स छूट में फायदा – Post Office SCSS Scheme
पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में न सिर्फ अच्छी एकदम मिलती है ! बल्कि टैक्स बचाने में भी यह स्कीम आपकी मदद करती है ! अगर वरिष्ठ नागरिक इस सरकारी स्कीम में निवेश करते हैं तो निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80c के तहत एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलती है !
कौन कर सकता है निवेश – Post Office Senior Citizen Savings Scheme
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक निवेश कर सकते हैं ! या जिन नागरिकों ने VRS लिया है जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है वह भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं ! इसके अलावा रक्षा सेवाओं से रिटायर्ड हुए कर्मचारी जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है वह भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं !
मार्केट में गदर मचा रहा Royal Enfield Shotgun 650 Bike , मिलेगा शानदार माइलेज










