income tax filing last date today : आयकर विभाग ( Income Tax Department ) ने वित्त वर्ष 2024-25 ( ITR Filing AY 2025-26 ) के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2025 तय की है ( Income Tax Filing Deadline )। इसका मतलब है कि रिटर्न फाइल करने के लिए आपके पास अब सिर्फ आज का दिन ही बचा है
income tax filing last date today
अगर आपने अभी तक अपना Income Tax Return 2025 नहीं भरा है, तो आज ही इसे पूरा कर लें। देरी होने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है। आखिरी दिन होने के कारण ई-फाइलिंग पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के कारण साइट स्लो या अटक सकती है। इसलिए अपने CA के भरोसे ना रहे और आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना ITR खुद ही भर दे।
आज के समय में Income Tax Return 2025 भरने की प्रक्रिया बहुत ही आसान बन गयी है। यदि आप स्वयं अपना ITR भरना चाहते है तो इस लेख में हम आपको ITR 2025 कि पूरी जानकारी देंगे। जिससे आप घर बैठे बैठे आप आयकर भर सकते है।
इन लोगों को आयकर रिटर्न ( Income Tax Return 2025 ) भरना ज़रूरी है
सबसे पहले यह जान लेना ज़रूरी है की किन लोगों के लिए ITR भरना ज़रूरी है। इसके लिए सरकार ने कुछ मापदंड जारी किए है। इनके अनुसार –
- आपकी कुल सालाना आय बेसिक छूट सीमा (₹2.5 लाख, ₹3 लाख या ₹5 लाख, उम्र के अनुसार) से ज्यादा है।
- अगर आपने बैंक खाते में साल भर में ₹1 करोड़ से ज्यादा जमा किया है।
- आपने विदेश यात्रा पर ₹2 लाख से अधिक खर्च किए हैं।
- साल का बिजली बिल ₹1 लाख से ज्यादा भरा है।
- अगर आप TDS/TCS का रिफंड क्लेम करना चाहते हैं।
यदि आप इनमें से किसी एक भी मापदंड को पूरा करते है तो आपको ITR भरना अनिवार्य है। अन्यथा आयकर विभाग आपको नोटिस भेज सकता है।
इनकम टैक्स भरने के आसान तरीक़े | income tax filing last date today
आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन इनकम टैक्स भरने की सुविधा दी है। आयकर दाता , विभाग की अधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से आसानी से अपना Income Tax Return 2025 भर सकते है।
मोबाइल ऐप से ऐसे करें ITR फाइल – स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सभी ज़रूरी दस्तावेज साथ रखें।
- लॉगिन और एक्सेस – मोबाइल ऐप ( AIS for Taxpayer ) खोलें, अपना पैन और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- प्री-फाइल्ड डेटा रिव्यू करें – सैलरी, TDS, इन्वेस्टमेंट जैसी जानकारी पहले से भरी मिलती है। इसे ध्यान से चेक करें।
- ITR फॉर्म चुनें – अपनी आय के अनुसार सही ITR फॉर्म सिलेक्ट करें। ( ITR-1: सैलरी, पेंशन, ब्याज या एक हाउस प्रॉपर्टी की आय वालों के लिए , ITR-2/3: बिज़नेस, कैपिटल गेन या मल्टीपल प्रॉपर्टी वालों के लिए )
- एडिट या ऐड इंफॉर्मेशन – अगर कुछ छूटा है तो उसे एडिट करें या नई जानकारी जोड़ें।
- ई-वेरिफिकेशन और सबमिशन – OTP या नेटबैंकिंग से ई-वेरिफिकेशन पूरा करें और ITR सबमिट कर दें।
वेबसाइट से ऐसे फाइल करें ITR
- incometax.gov.in पर लॉगिन करें।
- “File Income Tax Return” विकल्प चुनें।
- आकलन वर्ष (AY 2025-26) और फॉर्म सिलेक्ट करें।
- प्री-फाइल्ड डेटा चेक करें और आवश्यक एडिट करें।
- ई-वेरिफिकेशन करके सबमिट करें।
आज Income Tax Return नही भरने पर लगेगा इतना जुर्माना
अगर आप आयकर रिटर्न भरने की तय समय-सीमा ( ITR Filing AY 2025-26 Last Date ) चूक जाते हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। देर से फाइल करने पर अधिकतम ₹5,000 तक की लेट फीस लगती है, जबकि जिनकी सालाना आय ₹5 लाख रुपये से कम है, उन्हें ₹1,000 का जुर्माना देना होगा । इन जुर्मानों से बचने के लिए आयकर दाता आज ही अपना Income Tax Return 2025 भर दे।
FAQs on Income Tax Filing Deadline AY 2025-26
Q1. ITR Filing 2025 की Last Date क्या है?
👉 आयकर विभाग ने ITR Filing Last Date 15 सितंबर 2025 तय की है।
Q2. Penalty for late ITR filing 2025 कितना है?
👉 अगर आप डेडलाइन के बाद ITR भरते हैं तो ₹5,000 तक का जुर्माना लगेगा।
Q3. क्या ITR Filing without CA कर सकते है?
👉 हां, आप खुद ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप से Step by Step प्रोसेस फॉलो करके आसानी से ITR फाइल कर सकते हैं।
Q4. Mobile App से ITR Filing कैसे करें?
👉 “AIS for Taxpayer” और “Income Tax Department” ऐप पर लॉगिन करके प्री-फाइल्ड डेटा रिव्यू करें, ITR Form भरें और ई-वेरिफिकेशन करके सबमिट करें।
Income Tax Return 2025 : आज है लास्ट डेट, देर से रिटर्न भरने पर इतना जुर्माना लगेगा?
18 Month DA Arrear : 18 महीने के बकाया DA को लेकर आया बड़ा अपडेट, देखें कब मिलेगा पैसा










