Post Office MIS Scheme में खुलवाए खाता, हर महीने मिलेंगे 9250 रुपए, देखें गणना : अगर आप भी अपनी छोटी-छोटी बचत से हर महीने एक निश्चित इनकम प्राप्त करना चाहते हैं ! और चाहते हैं कि आपका निवेश किया गया पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित और गारंटी के साथ रिटर्न मिले ! तो आप सभी के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम सबसे शानदार ऑप्शन होती है ! क्योंकि पोस्ट ऑफिस की स्कीम का संचालन केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है जिसमें आपको गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है !
Post Office MIS Scheme में खुलवाए खाता, हर महीने मिलेंगे 9250 रुपए, देखें गणना
इसी में से एक है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम जो कि मिडिल क्लास लोगों के लिए सबसे शानदार बचत योजना है ! पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में आप एक साथ निवेश करके हर महीने इनकम प्राप्त कर सकते हैं ! इसके साथ ही आप जो पैसा निवेश करते हैं पूरी तरह से सुरक्षित और गारंटी के साथ स्कीम की मैच्योरिटी पर रिटर्न मिलता है !
अगर आप भी अपनी बचत को मासिक आय में बदलना चाहते हैं तो आप सभी के लिए पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम शानदार विकल्प है ! चलिए आप सभी को बताते हैं की पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में हर महीने 9250 किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है चलिए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन…
पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम – India Post Monthly Income Scheme
डाकघर की मासिक आय योजना एक प्रकार की बचत योजना है जिसमें कोई भी व्यक्ति एकमुस्त राशि का निवेश कर सकता है ! और यह राशि उससे 5 साल के लिए निवेश करना होता है इस निवेश की गई राशि पर जो ब्याज मिलता है ! वही ब्याज निवेश किए जाने वाले व्यक्ति के खाते में हर महीने जमा होता है !
इसे वह हर महीने निकाल कर उपयोग कर सकता है वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम की ब्याज दर 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है ! पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना की ब्याज दर हर तिमाही पर संशोधित की जाती है ! लेकिन जो व्यक्ति जिस ब्याज दर के साथ इस स्कीम में निवेश सकता है उसे स्कीम की मैच्योरिटी तक वही ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिलता है !
कितना कर सकते हैं निवेश – Post Office MIS Account
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में कोई भी व्यक्ति आसानी से खाता खुलवाकर निवेश कर सकता है ! इस स्कीम में आप दो प्रकार के अकाउंट सिंगल अकाउंट और जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं ! इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में कम से कम ₹1000 और अधिकतम 15 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है !
एकल खाते में कोई भी व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपए का निवेश कर सकता है ! जबकि संयुक्त खाते में अधिकतम 15 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं ! कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में खाता खुलवा सकता है !
जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए ! लेकिन आप सभी को बता दें कि यह खाता व्यक्तिगत, संयुक्त या नाबालिक के नाम से भी खोला जा सकता है ! एक खाते में अधिकतम तीन लोग मिलकर खुलवा सकते हैं !
ऐसे मिलेंगे हर महीने 9250 रुपए – Post Office Monthly Income Scheme
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अगर दो व्यक्ति मिलकर संयुक्त खाता खुलवाते हैं ! और इस संयुक्त खाते में वह अधिकतम 15 लाख रुपए की राशि का निवेश करते हैं ! तो इस निवेश किए गए पैसे पर मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से 7.4% की वार्षिक ब्याज दर मिलती है !
इस ब्याज दर के हिसाब से निवेश किए गए पैसे पर 1 साल में 1,11,000 के आसपास ब्याज बनता है ! और अगर इस ब्याज की राशि को 12 महीने में बताते हैं तो हर महीने के हिसाब से 9,250 रुपए मिलता है ! जो कि सीधे आपके पोस्ट ऑफिस में खुलवाए गए बचत खाता में जमा होता है ! इस ब्याज के पैसे को आप हर महीने निकल कर उपयोग में ले सकते हैं !
नए फीचर्स के साथ लांच हुआ Bajaj Pulsar 125 Bike , मिलेगा 57 kmpl का माइलेज










