Post Office की सबसे शानदार स्कीम, 115 महीने में मिलता है दुगना पैसा, देखें ब्याज दर : वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस में कई प्रकार की स्मॉल सेविंग स्कीम चलाई जा रही है ! जिनमे भारत का हर एक व्यक्ति खुलवाकर आसानी से निवेश शुरू कर सकता है ! वैसे वर्तमान समय में हर एक व्यक्ति अपनी कमाई का कुछ हिस्सा किसी न किसी स्कीम में निवेश जरूर करता है ! ताकि उसे इमरजेंसी के समय पर एक बड़ा फंड प्राप्त हो सके ! ऐसे लोगों के लिए सुरक्षित जगह निवेश करना बहुत जरूरी होता है !
Post Office की सबसे शानदार स्कीम, 115 महीने में मिलता है दुगना पैसा, देखें ब्याज दर
इसीलिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम ऐसे लोगों के लिए बहुत ही शानदार ऑप्शन है ! क्योंकि पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम का संचालन केंद्र सरकार के द्वारा किया जाता है ! इसीलिए पोस्ट ऑफिस में निवेश करना पूर्ण रूप से सुरक्षित और गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है ! इसीलिए आज हम आप सभी को पोस्ट ऑफिस की एक मोस्ट पॉपुलर स्कीम की जानकारी देने जा रहे हैं !
जिसमें सिर्फ 115 महीने में निवेश किए गए पैसे का दोगुना प्राप्त होता है ! और इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के नाम से जाना जाता है ! लिए आप सभी को पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम के बारे में जानकारी देते हैं ! ताकि आप आसानी से इस स्कीम में निवेश करके लाभ प्राप्त कर सकें !
India Post KVP Account – स्कीम में कैसे खुलवाएं खाता
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में अगर कोई व्यक्ति खाता खुलवाकर निवेश करना चाहता है ! तो आप सभी को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाकर किसान विकास पत्र स्कीम के तहत खाता खुलवाना होता है ! खाता खुलवाने के लिए आप सभी को आधार कार्ड, पानकार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है !
इसके बाद आपका खाता खुल जाता है ! पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खोलने के बाद आप जितना पैसा निवेश करना चाहते हैं ! उतना पैसा निवेश कर सकते हैं इस स्कीम में आपको एकमुश्त पैसा निवेश करना होता है ! उसके बाद पोस्ट ऑफिस के द्वारा आपको एक सर्टिफिकेट बना कर दिया जाता है ! जिसमें आपकी जमा राशि का विवरण दर्ज होता है !
Post Office KVP Scheme – स्कीम की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में वर्तमान समय में शानदार ब्याज दर दी जा रही है ! इस स्कीम में निवेश करने पर 7.5 फ़ीसदी की सालाना ब्याज मिल रहा है ! पोस्ट ऑफिस केवीपी स्कीम में 115 महीने के लिए पैसा निवेश करना होता है ! मतलब की 9 साल 7 महीने के लिए पैसा जमा किया जाता है !
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में आप कम से कम ₹1000 निवेश कर सकते हैं ! और अधिकतम आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं मतलब की किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने की कोई सीमा नहीं है ! इसके साथ ही आप पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में एक से अधिक खाते भी खुलवाकर निवेश कर सकते हैं !
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme – ऐसे होगा पैसा दुगना
अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खुलवा कर ₹200000 का निवेश करता है ! तो यह राशि उसको 115 महीने के लिए निवेश करना होता है ! मतलब की 9 साल 7 महीने के लिए इतनी राशि को जमा रखना होता है ! इस निवेश की गई राशि पर पोस्ट ऑफिस के द्वारा 7.5 फ़ीसदी की ब्याज दिया जाता है !
इसी ब्याज दर के हिसाब से 115 महीने में निवेश किया गया पैसा दोगुना हो जाता है ! अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में 10 लाख रुपए का निवेश करना चाहता है ! तो उसको अपनी कमाई का सबूत देना होगा और इस स्कीम में केवल भारतीय नागरिक ही निवेश करने के पात्र होते हैं !
सुजुकी कंपनी ने लांच किया अपना नया मॉडल, मिलेगा 26 kmpl का माइलेज










