Post Office की फिक्स डिपॉजिट स्कीम, मिलता है बैंक एफडी से अधिक ब्याज, देखें डीटेल्स : जैसा कि आप सभी जानते हैं वर्तमान समय में हर एक व्यक्ति अपने बचत के पैसों को किसी न किसी स्कीम में निवेश जरूर करता है ! ऐसे में वह एक ऐसी स्कीम की तलाश करता है जिसमें उसका पैसा सुरक्षित रहे और पूर्ण गारंटी के साथ रिटर्न प्राप्त हो ! ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम सबसे शानदार स्कीम होती है ! क्योंकि बाजार में मौजूद अधिकतर स्कीम शेयर बाजार के ऊपर डिपेंड रहती है !
Post Office की फिक्स डिपॉजिट स्कीम, मिलता है बैंक एफडी से अधिक ब्याज, देखें डीटेल्स
और पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम से बाजार का कोई भी लेना देना नहीं होता है ! इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में अधिक ब्याज दर भी मिलती है ! इसीलिए वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस अपने कस्टमर के लिए कई प्रकार की स्मॉल सेविंग स्कीम चल रहा है !
जिसमें एक शानदार पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है अन्य बैंकों के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में अधिक ब्याज दर मिलती है ! तो चलिए आप सभी को पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के बारे में और अधिक जानकारी विस्तार से बताते हैं !
Post Office FD Account – पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम
डाकघर के द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चलाई जाती है इससे टाइम डिपॉजिट के नाम से भी जाना जाता है ! पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम में कोई भी व्यक्ति एक बार पैसा लगाने के बाद आपको बैंक की फिक्स डिपाजिट से अधिक रिटर्न मिलता है ! डाकघर की फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है !
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सिंगल अकाउंट और जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है ! इसके अलावा 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों का भी खाता खुलवाया जा सकता है ! इस स्कीम में निवेश करने के बाद इनकम टैक्स एक्ट 80c के तहत बचत की जा सकती है !
Post Office Fixed Deposit Scheme – स्कीम की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में सालाना 7.7 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज मिलता है ! लेकिन इस स्कीम में समय अवधि के हिसाब से अलग-अलग ब्याज दर दी जाती है ! सबसे अधिक ब्याज दर 5 साल के निवेश पर दी जा रही है ! इस स्कीम में कम से कम ₹1000 का निवेश और अधिकतम आप जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं !
आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाकर खाता खुलवा सकते हैं ! पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में अधिकतम निवेश करने की कोई सीमा उपलब्ध नहीं है ! एक साथ तीन लोग भी मिलकर पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं !
India Post Fixed Deposit – बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक मिलती है ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में जो ब्याज दर दी जाती है वह आमतौर पर किसी बैंक में फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर मिलने वाले ब्याज से अधिक होती है ! आमतौर पर अधिकतर बैंकों में फिक्स डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दर 7% से लेकर 7.5% तक के आसपास होती है !
लेकिन पोस्ट ऑफिस में हर 3 महीने में सरकार के द्वारा स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है ! साथ ही स्कीम में किए गए निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की होती है ! इसलिए वर्तमान समय में बहुत से लोग पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर रहे हैं !
कम कीमत में लांच हुई Hero Passion Pro 125cc Bike, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगा शानदार माइलेज










