Silver Rate Today : आज के समय में सर्राफ़ा बाज़ार होते हैं तो चाँदी की क़ीमत ( Silver Rate ) सोने की तुलना में तेज़ी से बढ़ रही है । ऐसे में लोग चाँदी में निवेश करने और चाँदी के आभूषण बनवाने में ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं । लेकिन क्या आपको पता है जैसे सोने में 24 कैरेट, 22 कैरेट का पैमाना होता है वैसे ही चाँदी में भी शुद्धता का पैमाना होता है जो 999 चाँदी, 925 चाँदी होता है।
Silver Rate Today
लेकिन ग्राहकों को चाँदी के इन शुद्धता पैमानों के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में यदि आप चाँदी के आभूषण बनाने का सोच रहे हैं । चाँदी में पेश करने का सोच रहा है, तो आप को चाँदी के इन शुद्धता पैमानों के बारे में जानकारी होना बहुत ज़रूरी है । तभी आप सही निर्णय कर पाएँगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको 999 चाँदी और 925 चाँदी के बीच का फ़र्क़ बताएँगे ताकि आप आसानी से आपकी जरूरत के हिसाब चाँदी में निवेश करनें या फिर चाँदी के आभूषण बनवानें के निर्णय कर सकेंगे।
चाँदी की शुद्धता का पैमाना : 999 vs 925
ये 999 और 925 चाँदी की शुद्धता को दर्शाते हैं । 999 चाँदी को ‘फाइन सिल्वर’ या ‘प्योर सिल्वर’ कहा जाता है । इसका मतलब यह होता है की 1000 भागों में से 999 भाग शुद्ध चाँदी है और सिर्फ 1 भाग अन्य धातु है । इसे चाँदी का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है ।
वंही 925 चाँदी को ‘स्टर्लिंग सिल्वर’ कहते है। इसमें 1000 भागों में से 925 भाग शुद्ध चाँदी होती है और बाकी के 75 भाग आमतौर पर तांबा (Copper) होता है । यह मज़बूत और टिकाऊ होती है ।
कैसे चुनें सही चाँदी | Know which silver is best for making jewellery?
बढ़ती क़ीमतों के बीच अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही चाँदी का चुनाव करना ज़रूरी है । यदि आप ज्वेलरी बनाने के लिए चाँदी ख़रीदना चाहते हैं तो 925 925 चाँदी यानी स्टर्लिंग सिल्वर बिल्कुल सही और बेहतर विकल्प है । क्योंकि यह मज़बूत और टिकाऊ होती है । स्टर्लिंग सिल्वर से बनें गहने लंबे समय तक चलते है।
वहीं यदि आप निवेश के लिए चाहते ख़रीदना चाहते हैं तो 999 शुद्ध चाँदी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यह सबसे शुद्ध चाँदी होती है। आप इसे सिक्कों (Coins), बिस्कुइट्स (Biscuits) या बार (Bars) के रूप में खरीद सकते हैं। इसमें मिलावट न के बराबर होती है और इसकी कीमत पूरी तरह से चाँदी के बाजार भाव पर निर्भर करती है।
Silver Rate Today 18 September 2025
देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है। Bankbazaar.com के मुताबिक, आज चांदी का भाव 1,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जबकि बुधवार को यह 1,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस हिसाब से चांदी के दाम में 2000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Rate today 18 September 2025 : देखें आज का सोने का भाव – IBJA Gold Rate
डेडलाइन खत्म होने बाद भी भर सकते हैं ITR, ये है ऑप्शन – देखें कितना लगेगा चार्ज
दशहरे से पहले 8 करोड़ EPFO सदस्यों को मिलेगा तोहफ़ा, देखें बड़ा अपडेट















