25 हज़ार की सैलरी पर भी ले सकते है फॉर्च्यूनर : यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति है और आपकी मासिक सैलरी 25000 पर है तब भी आप फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी कार और बड़े – बड़े घर ख़रीदने का सपना सच कर सकते है । वैसे तो यह सुनने में काल्पनिक लगता है लेकिन सही प्लानिंग और सही निवेश से आसानी से अपने सपनों को पूरा कर सकते है।
25 हज़ार की सैलरी पर भी ले सकते है फॉर्च्यूनर
बिज़नेस कोच दीपक वाधवा ने अपनी। लिंक्डइन पोस्ट में कम सैलरी होने के बावजूद सपने पूरे करने के सही प्लानिंग के बारें में बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है की कैसे एक साधारण नौकरी-पेशा व्यक्ति अपनी सही फ़ाइनेंशियल प्लानिंग कर के करोड़ों की संपत्ति बना सकता है ।
लिंक्डइन पर बिज़नेस कोच दीपक वाधवा द्वारा लिखी गयी पोस्ट के अनुसार यदि कोई नौकरी पेशा व्यक्ति 25 हजार की सैलरी में से 5,000 रुपये की SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान शुरू करे और हर साल इस निवेश को 20% बढ़ाए, तो 15 साल में उसके पास करीब 1.5 करोड़ रुपये का पोर्टफोलियो बना सकता है।
25000 रुपए की मासिक सैलरी पर हर महीने 5 हज़ार रुपए आसानी से बचा सकते है। ये भलें ही एक छोटी रक़म है, लेकिन लम्बे समय तक निवेश करने और अपने निवेश पर मिलने वालें कंपाउंडिंग रिटर्न से आप 15 साल में एक बहुत बड़ा फंड बना सकते है।
हर महीने होगी 2 लाख रुपए की कमाई
वाधवा बताते हैं कि जब आपके पास करीब 1.5 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाए, तो उसे SWP (Systematic Withdrawal Plan) में बदल देना चाहिए । इस रणनीति से अगले 30 साल तक हर महीने लगभग 2 लाख रुपये की स्थायी आमदनी हो सकती है । यानी इस फंड से मिलने वाला ब्याज आपकी जिंदगीभर की सुरक्षा बन जाएगा। घर की ईएमआई हो या फॉर्च्यूनर जैसी बड़ी कार की किश्त, दोनों आसानी से चुकाई जा सकती हैं ।
कंपाउंडिंग का जादू – पूरे करेगा सभी सपने
किसी भी निवेश में कंपाउंडिंग सबसे महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसमें केवल आपके द्वारा निवेश पर ही नही बल्कि पहले से मिले रिटर्न पर भी ब्याज मिलता है। वाधवा मानते हैं की छोटी-सी शुरुआत भी समय के साथ बहुत बड़ी रकम में बदल जाती है । ऐसे में आज ही अपनी निवेश यात्रा शुरू करें फिर चाहें आप छोटे निवेश से शुरू करे।
25 हज़ार की सैलरी पर भी ले सकते है फॉर्च्यूनर
वाधवा कहते हैं कि लोग अक्सर सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं क्योंकि या तो वे इंतजार नहीं कर पाते या अनुशासन से निवेश नहीं करते। असली बात आज घर या फॉर्च्यूनर खरीदने की नहीं, बल्कि भविष्य के लिए मजबूत फंड बनाने की है। नई नौकरी और कम सैलरी में भी घबराने की जरूरत नहीं—जरूरी है जल्दी शुरुआत करना, हर साल निवेश थोड़ा-थोड़ा बढ़ाना और धैर्य रखना। समय के साथ यही छोटा निवेश इतना बड़ा बन सकता है कि आपका घर और सपनों की कार दोनों हकीकत बन जाएंगे ।
Gold – Silver Rate 17 September 2025 : आज का सोने – चाँदी का भाव
Pension Fund : केंद्रीय कर्मचारी 30 सितंबर तक निपटा लें Pension का यह काम, अब नही बढ़ेगी डेडलाइन










