Atal Pension Yojana में कितने निवेश पर कितनी मिलेगी पेंशन, यहां जाने पूरी गणना : जैसा कि आप सभी जानते हैं अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी सरकारी स्कीम है ! जिसमें निवेश करने पर व्यक्ति को 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक पेंशन प्राप्त होती है ! अटल पेंशन योजना में 18 साल से लेकर 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति निवेश करता है ! लेकिन जो व्यक्ति निवेश कर रहा है वह टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए ! तभी वह लोग इस सरकारी स्कीम का फायदा ले सकते हैं !
Atal Pension Yojana में कितने निवेश पर कितनी मिलेगी पेंशन, यहां जाने पूरी गणना
अब आप सभी को बताते हैं कि आपको हर महीने कितनी पेंशन प्राप्त होगी ! तो यह आपके कंट्रीब्यूशन के आधार पर तय होता है कि आप कितनी पेंशन लेना चाहते हैं ! अगर आप हर महीने ₹5000 की पेंशन लेना चाहते हैं तो चलिए आप सभी को बताते हैं कि आपको कितना प्रीमियम हर महीने देना होगा ! आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से जानकारी…
मासिक, तिमाही और छह माही में प्रीमियम देने की सुविधा
अटल पेंशन योजना के तहत अगर आप हर महीने या 3 महीने में एक बार या 6 महीने में एक बार प्रीमियम जमा करना चाहते हैं ! तो योजना के तहत यह सुविधा भी आपको मिलती है अगर आप अटल पेंशन योजना में हर महीने प्रीमियम देने का चुनाव करते हैं ! तो आपको हर महीने प्रीमियम देना होता है इसी प्रकार आप तिमाही या छह माही के आधार पर प्रीमियम दे सकते हैं !
इसके लिए आपके पास एक बैंक खाता होना जरूरी होता है क्योंकि अटल पेंशन योजना आपकी प्रीमियम का पैसा बैंक अकाउंट से स्वयं ही काट लेती है ! और फिर जब आपको पेंशन प्राप्त होती है तो वह भी आपके बैंक अकाउंट में सीधे जमा हो जाती है ! अगर आपके पास पहले से ही बैंक खाता है तो आप उसे अटल पेंशन योजना में लिंक करवा सकते हैं !
₹5000 की मासिक पेंशन पर कितना निवेश – APY Pension
अगर कोई व्यक्ति अटल पेंशन योजना के तहत हर महीने ₹5000 की पेंशन पीना चाहता है ! तो आप सभी को उम्र के हिसाब से बता दें कि आपको किस उम्र में कितना निवेश करना होगा ! अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपए की प्रीमियम राशि देनी होती है !
इसके साथ ही तीन माही के आधार पर 626 और 6 माही के आधार पर 1239 जमा करने होते हैं ! वहीं अगर कोई व्यक्ति 19 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में निवेश करना शुरू करता है ! तो उसे 228 रुपए की मासिक किस्त, 679 की तिमाही किस्त और 1346 रुपए की 6 माह की किस्त देनी पड़ती है !
Atal Pension Yojana
20 साल की उम्र से निवेश शुरू करने पर 248 रुपए हर महीने, 739 तीन माही पर और 1464 रुपए 6 माही के आधार पर किस्त देना होता है ! 21 साल की उम्र में 269 की किस्त हर महीने, 802 रुपए की किस्त 3 महीने पर और 1588 रुपए की किस्त 6 महीने पर देनी होती है !
ऐसे ही 22 साल की उम्र में 292 एक महीने में, 870 रुपए 3 महीने में और 1723 6 महीने में किस्त देना होता है ! 23 साल की उम्र में 318 एक महीने में, 948 रुपए 3 महीने में और 1877 छह महीने में किस्त देना होता है ! 24 साल की उम्र में 346 एक महीने में, 1031 रुपए 3 महीने में और 2042 छह महीने में किस्त देना होता है !
APY Pension Yojana
25 साल की उम्र में 376 एक महीने में, 1121 रुपए 3 महीने में और 2219 छह महीने में किस्त देना होता है ! 26 साल की उम्र में 409 एक महीने में, 1219 रुपए 3 महीने में और 2414 छह महीने में किस्त देना होता है ! 27 साल की उम्र में 446 एक महीने में, 1329 रुपए 3 महीने में और 2632 छह महीने में किस्त देना होता है !
28 साल की उम्र में 485 एक महीने में, 1445 रुपए 3 महीने में और 2862 छह महीने में किस्त देना होता है ! 29 साल की उम्र में 529 एक महीने में, 1577 रुपए 3 महीने में और 3122 छह महीने में किस्त देना होता है ! अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करता है तो उसे 577 एक महीने में, 1720 रुपए 3 महीने में और 3405 छह महीने में किस्त देना होता है !
Business Idea : कम निवेश में शुरू करें यह यूनीक बिजनेस, हर महीने मिलेगा शानदार मुनाफा










