Sukanya Samriddhi Yojana में ₹1000, ₹3000 और ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन : केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा देश की जनता के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ! जिनका फायदा होने घर बैठे ही मिलता है ऐसी ही एक योजना है जिससे बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहा है ! इस योजना को सुकन्या समृद्धि योजना के नाम से जाना जाता है ! सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं !
Sukanya Samriddhi Yojana में ₹1000, ₹3000 और ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न, देखें कैलकुलेशन
और उसके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं इस योजना का मुख्य लक्ष्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना और उनकी पढ़ाई लिखाई में सहायता करना होता है ! वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% का सालाना चक्रवर्ती ब्याज मिल रहा है !
इस सरकारी योजना में आप अपनी बिटिया के नाम पर कम से कम ₹250 और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं ! इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश किए गए पैसे और ब्याज के पैसों पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है !
ऐसा कहा जा सकता है कि यह एक प्रकार की टैक्स फ्री योजना है ! चलिए आप सभी को बताते हैं कि सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000 और ₹3000 और ₹5000 जमा करने पर मैच्योरिटी पर कितना फंड प्राप्त होता है ! चलिए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन…
₹1000 जमा पर रिटर्न – Sukanya Samriddhi Account
अगर कोई व्यक्ति सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी के नाम से खाता खुलवाता है ! और इस खाते में वह हर महीने ₹1000 निवेश करते हैं तो 1 साल में ₹12000 का निवेश होता है ! यह निवेश आपको 15 साल तक करना होता है जो की 15 साल में कुल 180000 रुपए का निवेश हो जाता है !
इसके बाद सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी 21 साल बाद होती है ! यानी कि जब अपने खाता खुलवाया उसे साल से पूरे 21 साल तक आपका पैसा जमा रहता है ! सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी पर 554206 रुपए का फंड मिलता है ! इसमें ब्याज का पैसा 374206 रुपए होता है यह ब्याज आपको 8.2% की ब्याज दर के हिसाब से मिलता है !
₹3000 जमा पर रिटर्न – SSY
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के नाम से हर महीने ₹3000 निवेश किया जाता है तो 1 साल में पूरा ₹36000 का निवेश हो जाता है ! और इस निवेश को पूरे 15 साल तक करते हैं तो 540000 का निवेश होता है ! निवेश और ब्याज के पैसे को मिलाकर सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी पर 16 लाख 62619 रुपए का फंड मिलता है !
₹5000 जमा पर रिटर्न – Sukanya Samriddhi Yojana
बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने ₹5000 निवेश करने पर 1 साल में पूरे ₹60000 का निवेश होता है ! और पूरे 15 साल तक इस निवेश को कंटिन्यू करते हैं तो कुल ₹900000 का निवेश होता है ! इस निवेश किए गए पैसे पर 8.2% ब्याज डर मिलती है ! जो कि इस ब्याज दर के हिसाब से 1771031 रुपए का ब्याज बनता है ! और सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी पर कुल रकम 27 लाख 71031 रुपए का फंड प्राप्त होता है !
किस प्रकार खुलवाए खाता – Sukanya Samriddhi Account
सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होना चाहिए ! उसके बाद ही अभिभावक किया माता-पिता खाता खुलवा सकते हैं ! सुकन्या समृद्धि योजना खाता को पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंक में आसानी से खुलवाया जा सकता है !
इस खाते को खुलवाने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान प्रमाण पत्र, पता का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो आदि कागजात देना होता है ! जब आपकी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुल जाता है तो आप इसमें ऑनलाइन या ऑफलाइन राशि को जमा कर सकते हैं ! सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाते समय कम से कम 250 रुपए जमा करना अनिवार्य होता है !
Business Idea : अपनी नौकरी के साथ पार्ट टाइम शुरू करें यह यूनीक बिजनेस, घर बैठे मिलेगा मोटा मुनाफा










