
ओमान के पास जहाज पर हमले में लापता तीन भारतीय नाविक मृत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एमटी सेटेबेलो जहाज पर हुए हमले में लापता तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे बड़ा नुकसान बताया है। मोदी सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। सरकार सुरक्षित बचे क्रू मेंबर्स की जल्द घर वापसी और मृतकों के शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटी है।








