RRB NTPC UG 2025 में ऐसे रेज करें ऑब्जेक्शन : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC UG 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है । अब उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वे तय समय सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं ।
RRB NTPC UG 2025 में ऐसे रेज करें ऑब्जेक्शन
RRB ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार 15 से 20 सितंबर 2025, रात 11:55 बजे तक अपने ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं । प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन के लिए एक निश्चित शुल्क के अलावा बैंक सेवा शुल्क भी देना होगा। यदि आपका ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो शुल्क बैंक चार्ज काटकर वापस कर दिया जाएगा। रिफंड उसी खाते में भेजा जाएगा जिससे भुगतान किया गया था ।
हर प्रश्न के ऑब्जेक्शन पर लगेगा 50 रुपए शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB NTPC UG 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर सीट जारी करने के साथ ही ऑब्जेक्शन शुल्क की जानकारी भी दे दी है । अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन के लिए 50 रुपये का शुल्क जमा करना होता है। अगर आपका ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अवधि आमतौर पर 5 से 6 दिन होती है ।
RRB NTPC UG 2025 में ऐसे रेज करें ऑब्जेक्शन
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद ‘Raise Objection’ लिंक पर क्लिक करके चरणबद्ध तरीके से अपनी आपत्ति दर्ज की जा सकती है। पूरी प्रक्रिया और दिशानिर्देश आंसर की लिंक पर उपलब्ध रहेंगे । इसके साथ ही उम्मीदवार इस बात का ख़ास ध्यान रखें की अंतिम तिथि के बाद कोई भी ऑब्जेक्शन स्वीकार नहीं किया जाएगा । इसलिए अंतिम तिथि से पहले ऑब्जेक्शन दर्ज करवा दें।
ऐसे डाउनलोड करे RRB NTPC UG 2025 Answer Key
- सबसे पहले, आपने जिस RRB क्षेत्र में आवेदन किया है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट – rrb.digitalm.com पर जाएं।
- होमपेज पर “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट प्रदर्शित होंगी।
- अंत में, इन्हें डाउनलोड कर लें
RRB NTPC UG 2025 में कितने पदों के लिए भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC UG 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 3,445 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें से 2,022 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, 361 अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, 990 जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क के लिए निर्धारित हैं ।
RRB NTPC UG 2025 : Frequently Asked Questions (FAQs)
1. RRB NTPC UG 2025 परीक्षा कब हुई थी?
यह परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी।
2. प्रोविजनल आंसर की कब जारी हुई?
RRB ने इसे 15 सितंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों rrbchennai.gov.in और rrb.digitalm.com पर जारी किया।
3. ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?
आप RRB वेबसाइट पर लॉगिन करके ‘Raise Objection’ लिंक पर क्लिक करें। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
4. ऑब्जेक्शन के लिए शुल्क कितना है?
प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा। यदि आपकी आपत्ति सही साबित होती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
5. ऑब्जेक्शन दर्ज करने की समय सीमा क्या है?
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद 5-6 दिनों के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
6. RRB NTPC UG 2025 भर्ती में कितनी रिक्तियाँ हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 3445 पद भरे जाएंगे। इसमें 2022 कमर्शियल टिकट क्लर्क, 361 अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, 990 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क के पद शामिल हैं।
7. CBT 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई कैसे होंगे?
CBT-1 के रिजल्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार CBT-2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे।
RRB NTPC UG answer key 2025 जारी, यंहा करें डाउनलोड










