RRB NTPC UG answer key 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) परीक्षा 2025 के लिए आंसर सीट ( RRB NTPC CBT-1 answer key 2025 ) आज, 15 सितंबर 2025 को जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbchennai.gov.in और rrb.digitalm.com से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपनी आंसर सीट के साथ 12वीं स्तर की Response Sheet PDF भी प्राप्त कर सकते हैं।
RRB NTPC UG answer key 2025
RRB NTPC UG answer key 2025 Download
RRB NTPC Undergraduate (UG) 2025 परीक्षा की आंसर सीट RRB चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों के जरिए आंसर सीट और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। – Link
- “CEN-05/2024 (NTPC Categories) – Link for viewing of Tentative CBT 1 Under Graduate Level Answer Key & Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आंसर सीट PDF फाइल में खुलेगी। अपने उत्तरों की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें।
आंसर सीट पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
प्रोविजनल आंसर सीट जारी होने के बाद उम्मीदवार सभी प्रश्नों के उत्तर की समीक्षा कर सकते हैं। यदि किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो 20 सितंबर 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
CBT 2 परीक्षा के लिए क्वालिफिकेशन
आंसर सीट जारी होने के बाद RRB CBT 1 का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे अगले चरण यानी CBT 2 परीक्षा के लिए क्वालीफाई होंगे।
RRB NTPC UG Recruitment Details
RRB NTPC UG भर्ती के माध्यम से कुल 3,693 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें शामिल हैं:
* वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क: 2,022 पद
* लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट: 361 पद
* कनिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
* रेल क्लर्क: 72 पद
* PwBD (संशोधित रिक्तियां): 248 पद










